अब तो पढ़नें जाना है

ध्यान लगाकर पढ़ना है ,
हमको आगे बढ़ना है ।
गाँव-गाँव में जा-जाकर ,
ज्ञान का दीप जलाना है ।।1।।
जहाँ कहीं भी मिले अंधेरा ,
उसको दूर भगाना है।
कोई अनपढ़ न रह पाये ,
ध्यान हमें यह रखना है ।।2।।
समझे कुछ तुम पिंटू भैया ,
अब तो पढ़नें जाना है ।
ध्यान लगाकर पढ़ना है ,
हमको आगे बढ़ना है ।।3।।
Click to rate this post!
[Total: 5 Average: 4.6]












