आह्वान

आओ चलें साथ, सब एक साथ
ले हाथों में हाथ, चलें सब एक साथ |
पाक पवित्र हो मन हमारा
संस्कार संवर्धन हो धन हमारा
दिलाएं भरोसा और विश्वास
आओ चलें सब एक साथ |
एकता हो पंथ हमारा
सच्चाई हो मंच हमारा
दिलाए आत्मसुख की आस
आओ चलें सब एक साथ |
राष्ट्र रक्षा हो कर्म हमारा
शिक्षा, साधना हो धर्म हमारा
देश की जय में उठे हाथ
आओ चलें सब एक साथ |
देव कृपा बरसे हम पर
प्रभु प्रभा हर्षे हम पर
ले वरिष्ठों का आशीर्वाद
आओ चलें सब एक साथ |
Click to rate this post!
[Total: 1 Average: 5]













