दर्द ज्यादा है

प्यार का पहला अक्षर ही आधा है ,
प्यार को पानें का किसका इरादा है ।
उसे शायद नहीं मालूम त्याग है प्यार ,
कोशिश कर भूल जायेगा मेरा वादा है ।।1।।
क्यों तड़प जाता है यादों में उसके ।
समझ जायेगा तू इस खेल में नादाँ है ।।2।।
पलट-पलट कर देख चुके कई बार हमनें ।
समझना मुश्किल हर पन्नें सादा है ।।3।।
क्या कहुँ “पुष्प” रो पड़ेंगे ओ भी आज ।
कलम में स्याही कम -दर्द ज्यादा है ।।4।।
Click to rate this post!
[Total: 1 Average: 5]













