भैया देखो रोबोट

भैया देखो है यह रोबोट ,
जादू गजब दिखाता है।
बटन दबाओ तो वह झटपट ,
करतब अपना दिखलाता है ।।1।।
इधर-उधर वह घूम-घूमकर ,
काम निरंतर करता है ।
मेहनत करके खूब लगन से ,
सबकी सेवा करता है ।।2।।
यह अपना प्यारा रोबोट ,
समय कभी न खोता है ।
नये ज़माने का यह रोबोट ,
मददगार कहलाता है ।।3।।
Click to rate this post!
[Total: 4 Average: 4]













