हमें सिखा देंगे

सूखी नदी
शुष्क हवा
पीले पत्ते
मुरझाईं कोंपलें
खिल उठीं
और
गाते झरने
बहती नदी
महकते फ़ूल
हृदय में उतरकर
तरंगों
उमंगों से
चुराते पल
समय की
कहानी कहते
जीवन की
हमें सिखा देंगे
सब कुछ
जब स्वप्न से
हम जागेंगे
~~~~~~~~~~~
Click to rate this post!
[Total: 2 Average: 4.5]











