साहित्य वाटिका

Top Menu

  • प्रोफाइल बनाइये
  • अपनी रचना भेजिए
  • अपनी रचना अपलोड करिए

Main Menu

  • होम
  • कविता
  • कहानी
  • साहित्य
    • रपट
    • गज़ल
    • गीत
    • छंद
    • दोहे
    • लघु कथा
  • समीक्षा
    • पत्रिका समीक्षा
    • पुस्तक समीक्षा
  • लेख
    • आलेख
    • ललित निबंध
    • संस्मरण
    • साक्षात्कार
    • गाँव की चौपाल से
    • धरोहर/विरासत
    • पौराणिक ग्रंथों से
    • यात्रा वृतांत
    • रेखा चित्र
    • रिपोर्ताज
  • हास्य/व्यंग
  • चौपाल
    • विचार विमर्श
    • सुचना पट
  • पत्रिका
  • सम्पादकीय
  • संपर्क करें
  • प्रोफाइल बनाइये
  • अपनी रचना भेजिए
  • अपनी रचना अपलोड करिए

साहित्य वाटिका

साहित्य वाटिका

  • होम
  • कविता
    • पेड़

      आओ कुछ पेड़ लगायें

      December 3, 2022
      0
    • पढ़ते रहो पाठ प्रेम का

      पढ़ते रहो पाठ प्रेम का

      December 3, 2022
      0
    • आओ हाथ बढ़ाये

      आओ हाथ बढ़ाये

      February 5, 2022
      0
    • बेटी बचावा बेटी पढ़ावा

      बेटी बचावा, बेटी पढ़ावा

      February 5, 2022
      0
    • Writing

      क्या लिखूं,कैसे लिखूं ?

      April 27, 2020
      0
    • जीत लें हम

      जीत लें हम, जंग हारी

      April 27, 2020
      0
    • मन की बात

      मन की बात कोई ना समझे

      April 27, 2020
      0
    • अब तो हर शख्स को

      अब तो हर शख्स को

      April 27, 2020
      0
    • हार गया मन

      हार गया मन,जीते-जीते

      April 27, 2020
      0
  • कहानी
    • चिठ्ठी

      माँ के नाम की चिठ्ठी

      April 14, 2022
      0
    • अपनी–अपनी संतुष्टि

      अपनी–अपनी संतुष्टि

      April 11, 2020
      0
    • आँधी

      आँधी

      February 18, 2018
      0
    • बच्चा

      बच्चा

      February 18, 2018
      0
    • उसके हिस्से की धूप

      उसके हिस्से की धूप

      February 5, 2018
      0
  • साहित्य
    • एक और द्रोणाचार्य

      एक और द्रोणाचार्य

      December 9, 2022
      0
    • माँ

      माँ का हृदय

      December 8, 2022
      0
    • सार्थकता

      सार्थकता

      December 7, 2022
      0
    • सीख

      सीख

      December 5, 2022
      0
    • फ्रेंड रिक्वेस्ट

      फ्रेंड रिक्वेस्ट

      December 4, 2022
      0
    • आठवाँ वचन

      आठवाँ वचन

      December 4, 2022
      0
    • रानी अवंतीबाई

      स्वतंत्रता प्राप्ति में महिलाओं का योगदान -रानी अवंतीबाई जी

      December 3, 2022
      0
    • पेड़

      आओ कुछ पेड़ लगायें

      December 3, 2022
      0
    • पढ़ते रहो पाठ प्रेम का

      पढ़ते रहो पाठ प्रेम का

      December 3, 2022
      0
    • रपट
    • गज़ल
    • गीत
    • छंद
    • दोहे
    • लघु कथा
  • समीक्षा
    • पत्रिका समीक्षा
    • पुस्तक समीक्षा
  • लेख
    • रानी अवंतीबाई

      स्वतंत्रता प्राप्ति में महिलाओं का योगदान -रानी अवंतीबाई जी

      December 3, 2022
      0
    • इस्पात उद्योग

      इस्पात उद्योग के सन्दर्भ में तकनीकी अनुशासन – क्यों और कैसे

      September 14, 2022
      0
    • आलू

      जिंदगी में आलू और आलू सी जिंदगी

      September 10, 2022
      0
    • गुरु घासीदास

      संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास

      April 17, 2022
      0
    • शकुन्तला सिरोठिया

      बाल साहित्य व लोरी गीत की सशक्त हस्ताक्षर शकुन्तला सिरोठिया जी

      February 5, 2022
      0
    • शकुन्तला सिरोठिया

      लता ललित बहु भांति सुहाई

      April 15, 2020
      0
    • शकुन्तला सिरोठिया

      इतिहास के पन्नों से लुप्त होते साहित्यकार : बन्दे अली फातमी

      October 28, 2019
      0
    • शकुन्तला सिरोठिया

      चिन्ताओं से घिरा बाल साहित्य

      February 18, 2018
      0
    • टीवी के आगे बच्चा

      टीवी के आगे बच्चा

      February 18, 2018
      0
    • आलेख
    • ललित निबंध
    • संस्मरण
    • साक्षात्कार
    • गाँव की चौपाल से
    • धरोहर/विरासत
    • पौराणिक ग्रंथों से
    • यात्रा वृतांत
    • रेखा चित्र
    • रिपोर्ताज
  • हास्य/व्यंग
    • आलू

      जिंदगी में आलू और आलू सी जिंदगी

      September 10, 2022
      0
    • फीलिंग का टाइमिंग

      फीलिंग का टाइमिंग......

      February 10, 2018
      0
    • पकौड़ा जर्नलिस्ट

      पकौड़ा जर्नलिस्ट

      February 5, 2018
      0
  • चौपाल
    • विचार विमर्श
    • सुचना पट
  • पत्रिका
  • सम्पादकीय
  • संपर्क करें
आलेख
Home›साहित्य›लेख›आलेख›टीवी के आगे बच्चा

टीवी के आगे बच्चा

By चित्रेश
February 18, 2018
285
0
Share:
टीवी के आगे बच्चा

आज टी.वी. का सबसे बड़ा दर्शक वर्ग बच्चे हैं। यह खूब मस्त होकर टीवी के
आगे सुध-बुध खोये रहते हैं। अभिभावक आश्वस्त हैं कि बच्चा टीवी देख रहा है; कुछ नया देख, समझ और
सीख रहा है। शरारत नहीं करेगा। मगर दूरदर्शन से अत्यधिक लगाव और अन्तरंगता कई एक मनोदैहिक
समस्यायें भी पैदा कर रही हैं।
अधिक समय तक टीवी देखने से बच्चों में सिरदर्द, गर्दन व पीठ में अकड़न की
शिकायत मिलती है। यह दिक्कत तब और बढ़ जाती है, जब वे टेलीविजन देखते समय उचित ढंग और स्थान
पर बैठने की सावधानी नहीं अपनाते। कम उम्र के बच्चे अगर स्कूल जाने से पहले अधिक टीवी देखते हैं तो
उन्हें आँखें स्थिर रखने की आदत पड़ जाती है। जबकि पढ़ने के लिए उन्हें शब्द-दर- शब्द आँखों को गतिशील
बनाने की आवश्यकता होती है। आँखों की स्थिरता उनके पढ़ने की गति में अवरोध का कार्य करती है। छोटे
बच्चे जब खिलौनों से खेलते हैं तो हाथों का कई उपयोग करते हैं। इससे उनका पेशीय नियन्त्रण सुदृढ़ होता है।
मगर टीवी देखते समय उनके हाथ घंटों निष्क्रिय रहते हैं, यह उनके सीखने की क्षमता, विशेषकर सुलेखन और
चित्रकारी पर बुरा असर डालता है।
दूरदर्शन के कार्यक्रमों का अवलोकन करने पर हम पाते हैं कि अधिकांश कार्यक्रम भौड़ी
कामेडी, षड्यन्त्र, हिंसा, अपराध और सेक्स पर आधारित होते हैं। उच्च वर्ग और राजघरानों की संस्कृति को गाँव-
घर की संस्कृति बनाकर पेश किया जा रहा है। बालमन इसे ही आत्मसात कर रहा है। नतीजतन समाज में
नंगापन, विदू्रपता, हिंसा और अश्लीलता बढ़ रही है। संवेदना का स्तर कमजोर हो रहा है। लाज-हया और लिहाज
के बन्धन ढीले पड़ चुके हैं। संस्कारों पर आधारित जीवन-मूल्यों का लोप होने लगा है। कच्ची उम्र में ही बच्चों
में शराब, सिगरेट और देह का आकर्षण बढ़ रहा है। दूरदर्शन के कार्यक्रमों में जीवन के नकारात्मक पक्षों का
प्रयोग जिस गति से बढ़ रहा है, उसी पैमाने में बच्चों के जीवन में विद्रूपतायें जन्म ले रही हैं। इसका कारण यह
है कि बच्चे बिना तर्क-वितर्क किये टीवी के कार्यक्रमों के संदेशों और दृश्यों को सत्य मान लेते हैं और जीवन में
उसकी नकल उतारते हैं।
कहा गया है, बच्चे का मस्तिष्क संसार की सबसे बड़ी प्रयोगशाला है। यहाँ सदैव कुछ न कुछ
नया होता रहता है। निरन्तर हिंसात्मक दृश्यों को देखते हुए बच्चों में हिंसा का पनपना स्वभाविक है। हिंसा से
भरा हुआ मस्तिष्क प्रतिशोध और प्रतिहिंसा के लिए सदैव तैयार रहता है। जबकि सूझबूझ, विवेक और बौद्धिक
कार्यों के सन्दर्भ में यह एकदम ऊसर जैसा होता है। इधर बच्चों में हिंसक वृत्तियों का जैसा ग्राफ बढ़ा है, आए
दिन बच्चे अपने अध्यापकों, साथियों और परिजनों पर गोलियाँ तक चला रहे हैं। यह भारतीय संस्कृति की
परम्पराओं में एक नया मोड़ है।

टीवी संस्कृति के कारण बच्चों में मोटापा जैसी विकृतियाँ बढ़ रही हैं। दरअसल बच्चे टेलीविजन देखने के
चक्कर में खेलकूद और व्यायाम भूलते जा रहे हैं। स्कूल से घर लौटने पर वे टीवी के सामने बैठ जाते हैं। यही
नहीं, वे टेलीविजन देखते समय तली-भुनी चीजें भी खाते रहते हैं। इससे शरीर में वसा की मात्रा बढ़ती जाती है।
मोटे हो रहे यही बच्चे भविष्य में मधुमेह, उच्च रक्त चाप और हृदयाघात जैसी बीमारियों के घेरे में आ सकते
हैं।
खेलकूद बच्चों के शारीरिक विकास को संतुलित रखता है। यह मानसिक, शैक्षणित और
भावनात्मक विकास के लिए भी आवश्यक है। यहाँ तक कि खेलकूद से बच्चों में सामाजिकता और व्यवहारगत
कुशलता भी विकसित होती है। मौजूदा वक्त में टीवी के चलते बच्चों के बीच खेलकूद का लोप एक बड़ी चुनौती
है। क्योंकि खेलों के अभाव के बीच सयानी होती पीढ़ी में आने वाले समय में कलात्मक और सृजनात्मक
गतिविधियों में ह्रास की सम्भावना है।
बालरोग विशेषज्ञों और मनोविज्ञानवेत्ताओं का मत है कि बच्चों को दिन भर में दो-ढाई
घंटे से अधिक समय टीवी नहीं देखना चाहिये। जबकि बच्चे देर रात तक टीवी देखते रहते हैं। खासकर मैच
सम्बन्धी प्रसारण वाले दिनों में यह सीमा बहुत बढ़ जाती है। इससे बच्चों के पढ़ाई और होमवर्क के स्तर में
कमी आ रही है। इसमें समय के अभाव की ही बात नहीं है, बल्कि दूरदर्शन की अधिकता से मस्तिष्क की
सृजनात्मक व तार्किक क्षमता एवं एकाग्रता में आने वाली कमी भी जिम्मेदार है।
तमाम कमियों के बाद भी यह नहीं भूलना चाहिये कि टीवी एक सशक्त माध्यम है।
अगर इसका विवेकपूर्ण इस्तेमाल हो तो यह शिक्षा, जागरूकता और स्वस्थ मनोरंजन का कारगर साधन हो
सकता है। इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, जागरूक नागरिकों, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं को
सरकार पर दबाव बनाना चाहिये कि देश में दूरदर्शन सम्बन्धी एक ठोस नीति तैयार हो, जिसके तहत मनोरंजक,
शिक्षाप्रद, सूचनात्मक, भारतीय जीवन मूल्यों और भारतीयता के पोषक कार्यक्रम तैयार किये जायें।
जब तक ऐसा बदलाव नहीं आता, परिवार की आपसी सहमति से केवल अच्छे
कार्यक्रम देखने की समझ पैदा करनी होगी। आपसी विचार-विमर्श में बच्चों की बराबरी की भागीदारी होनी
चाहिये, ताकि वे सहजता से यह फैसला स्वीकारें और अपने सहपाठियों-मित्रों से इस सन्दर्भ में चर्चा करके इसके
प्रसार में अपनी भूमिका का निर्वाह कर सकें।

Click to rate this post!
[Total: 2 Average: 5]
Previous Article

जादुई अंगूठी

Next Article

चिन्ताओं से घिरा बाल साहित्य

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • आलेख

    साहित्य संवाहक हरकिशोर दास का रचनाकर्म

    February 5, 2018
    By श्याम नारायण श्रीवास्तव
  • गुरु घासीदास
    आलेख

    संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास

    April 17, 2022
    By आनंद सिंघनपुरी
  • आलेख

    इतिहास के पन्नों से लुप्त होते साहित्यकार : बन्दे अली फातमी

    October 28, 2019
    By श्याम नारायण श्रीवास्तव
  • शकुन्तला सिरोठिया
    आलेख

    बाल साहित्य व लोरी गीत की सशक्त हस्ताक्षर शकुन्तला सिरोठिया जी

    February 5, 2022
    By श्याम नारायण श्रीवास्तव
  • आलेख

    लता ललित बहु भांति सुहाई

    April 15, 2020
    By श्याम नारायण श्रीवास्तव
  • मुकुटधर पाण्डेय
    आलेख

    छायावाद के गाँव में एक दिन

    February 5, 2018
    By श्याम नारायण श्रीवास्तव

Leave a reply Cancel reply

  • अपनी–अपनी संतुष्टि
    कहानी

    अपनी–अपनी संतुष्टि

  • हार गया मन
    कविता

    हार गया मन,जीते-जीते

  • कविता

    एक समय पश्चात्

Ad SPACE

साहित्य वाटिका से जुड़िये

  • Followers
  • Likes
  • Followers

Ad SPACE 2

Latest Articles

  • बाल गीत

    अब तो पढ़नें जाना है

    ध्यान लगाकर पढ़ना है , हमको आगे बढ़ना है । गाँव-गाँव में जा-जाकर , ज्ञान का दीप जलाना है ।।1।। जहाँ कहीं भी मिले अंधेरा , उसको दूर भगाना है। ...
  • लघु कथा

    एक और द्रोणाचार्य

    चिन्मय आज एक बड़ी प्राइवेट कंपनी में असिस्टेंट सी.ई.ओ.के पद के लिए इंटरव्यू देने आया था। अभी वो रिसेप्शन हॉल में बैठने ही वाला था कि किसी ने उसे उसके ...
  • लघु कथा

    माँ का हृदय

    जब से होश संभाला है तब से माँ ने मुझे कुछ न कुछ दिया है।प्यार- ममता तो वे मुझ पर लुटाती ही हैं।छोटा था तो वे मेरे हाथ में चॉकलेट-टॉफी ...
  • लघु कथा

    सार्थकता

    अचार से उसने सूखी रोटी जैसे-तैसे खाई और उठ गई। आज एक सप्ताह हो गए उसके पति को दौरे पर गए हुए। वह प्रतिदिन सुबह-शाम दो-चार रोटियां बेमन से बना ...
  • बाल गीत

    भैया देखो रोबोट

    भैया देखो है यह रोबोट , जादू गजब दिखाता है। बटन दबाओ तो वह झटपट , करतब अपना दिखलाता है ।।1।। इधर-उधर वह घूम-घूमकर , काम निरंतर करता है । ...
  • लघु कथा

    सीख

    उदास सा चीकू आसमान में कलरव करते हुए पक्षियों को उड़ता देख रहा था। पास बैठी मां घर के हिसाब-किताब में लगी हुईं थी। उड़ते हुए पक्षी आपस में किल्लोल ...
  • लघु कथा

    फ्रेंड रिक्वेस्ट

    कुछ मित्र आपस में बैठ  कर बातें कर रहे थे।  बात मित्रता पर हो रही थी।       पहले  मित्र ने कहा,”भई, मेँ तो जब किसी से  काम निकालना ...
  • लघु कथा

    आठवाँ वचन

    वर-वधू विवाह की रस्म निभा रहे थे।एक दूसरे को सात वचन दे रहे थे कि तभी वधू की बूढ़ी दादी ने कहा-“देखो बच्चों सात वचन के बाद एकआठवाँ वचन भी ...
  • बाल गीत

    निंदिया रानी आ जा री

    ओ मेरी निंदिया रानी , चुपके से तू आ जा री । मीठे सपनों में खो जाऊँ , ऐसी नींद सुला जा री ।।1।। खोकर मैं सपनों में सचमुच , ...
  • ललित निबंध

    स्वतंत्रता प्राप्ति में महिलाओं का योगदान -रानी अवंतीबाई जी

    रानी अवंतीबाई भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वीरांगना थीं। 1857 की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंतीबाई रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थी। 1857 ...
  • कविता

    आओ कुछ पेड़ लगायें

    छोड़ो सब बेकार की बातें,आओ अब कुछ पेड़ लगायें। छाया होगी,फूल खिलेंगें,फल आयेंगे सब मिल खायें।। अपनी सीमा उतनी ही है,दूजे की हो शुरू जहां से। हम-तुम समझें पहले इसको,फिर ...
  • कविता

    पढ़ते रहो पाठ प्रेम का

    दो मिला तो तीन को छोड़ा,तीन मिला तो दो को। छोड़ा-छोड़ी क्यों करते हो?गलत है इसको रोको।। चार मिला तो तीन को छोड़ा,पांच मिला तो चार। सबसे प्रेम से मिलना ...
  • लघु कथा

    आज की जरूरत

    “अरे!क्या हुआ?तेरे कपड़े कैसे फट गए?” घबरा कर मम्मी ने नीतू से पूछा।       नीतू ने रोते हुए कहा-“मम्मी, अभी डांस क्लास से आ रही थी कि रास्ते ...
  • लघु कथा

    वो कमरा

    “माँ जी दिख नहीं रही हैं? कहीं गई हैं क्या?” राकेश के अभिन्न मित्र प्रशांत ने राकेश से पूछा। “हां यार,वो क्या है कि घर छोटा पड़ रहा था तो ...
  • रपट

    त्रिलोचन को जाकर देखा मैंने उनके गाँव में

    त्रिलोचन जी के गाँव की ओर- पूर्व योजना के अनुसार उस दिन सुबह-सुबह सुलतानपुर से पहले मैं जासापारा गया । मुलाकात का समय रात में ही तय हो गया था ...
  • आलेख

    इस्पात उद्योग के सन्दर्भ में तकनीकी अनुशासन – क्यों और कैसे

    जीवन में निरंतर प्रगति हेतु अनुशासन एक सशक्त यंत्र है | चाहें तो इसे आप मन्त्र भी कह सकते हैं | अध्यात्म की भाषा में बात की जाय तो अनुशासन ...
  • हास्य/व्यंग

    जिंदगी में आलू और आलू सी जिंदगी

    आलू को सब्जियों का राजा माना जाता है,अब खुद ही देख लो कभी आलू-टमाटर तो कभी आलू-गोभी तो कभी आलू-परवल तो कभी और कुछ। मतलब जिंदगी में हर तरफ आलू ...
  • आलेख

    संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास

    छत्तीसगढ़ के ऐसे सन्त व सतनाम  के अलख जगाने वाले गुरु घासीदास जी का जन्म 18 दिसंबर सन1756 ई. को ग्राम गिरौदपुरी, जिला बलौदाबाजार में हुआ था। पिता महंगूदास व ...
  • लघु कथा

    मायने

    दो साथी एक रेस्टोरेंट में गये | पहले डोसा खाया , फिर दो लस्सी मंगाई | एक साथी अभी लस्सी पीना शुरू ही किया था कि उसे गिलास में एक ...
  • कहानी

    माँ के नाम की चिठ्ठी

    प्रत्येक शनिवार दोपहर में वह पत्र पेटिका का ताला खोलता है | उसमें से पत्रों को बाहर निकालता है | एक-एक करके सबको पढ़ता है | सर्व प्रथम एक रजिस्टर ...
  • लघु कथा

    कूटनीति

    दोपहर का समय था | एक दुकानदार के पास उसका साथी दूसरा दुकानदार भी बैठा था | दूसरे की दूकान उसकी दूकान से थोड़ी दूर पर थी | गर्मी का ...
  • लघु कथा

    सर्वश्रेष्ठ धर्म

    चार अलग – अलग धर्मों के लोग अपने – अपने धर्म गुरुओं से शिक्षा लेकर कई वर्षों पश्चात् पुनः एक स्थान पर आकर मिले | चारों उत्सुक थे कि बाकियों ...
  • लघु कथा

    झूठे मुखौटे

    कई वर्षों बाद दो ‘दोस्त’ आपस में मिले। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और सुख – दुःख की बातें की। फिर एक ने पूछा, “तुम्हारे मुखौटे का क्या ...
  • लघु कथा

    डर

    “उसके मानसिक रोग का उपचार हो गया।” चिकित्सक ने प्रसन्नता से केस फाइल में यह लिखा और प्रारंभ से पढ़ने लगा। दंगों के बाद उसे दो रंगों से डर लगने ...
  • कविता

    आओ हाथ बढ़ाये

    ऊँच-नीच, जाति-धर्म, भेदभाव को पाटें । दिल दुनिया का जीतें, प्यार, मुहब्बत बाटें।। भाई-चारा, चैन-अमन, और हो खुशी की बातें। न राह में हो सन्नाटे, और कभी न बोयें काटें।। ...

Ads

Sahitya Vatika- 'साहित्य वाटिका' हिंदी साहित्य में रची जा रही कहानी, कविता, लेख, गीत, गजल, लघुकथा, रिपोतार्ज, संस्मरण, समीक्षा, कॉमिक्स जैसी विधाओं की वाटिका है

About us

  • Sahitya Vatika
  • sahityavatika.com@gmail.com
  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • पढ़नें जाना है

    अब तो पढ़नें जाना है

    By प्रमोद सोनवानी
    December 10, 2022
  • एक और द्रोणाचार्य

    एक और द्रोणाचार्य

    By डॉ.शैल चन्द्रा
    December 9, 2022
  • माँ

    माँ का हृदय

    By डॉ.शैल चन्द्रा
    December 8, 2022
  • सार्थकता

    सार्थकता

    By डॉ.शैल चन्द्रा
    December 7, 2022
  • पढ़नें जाना है

    अब तो पढ़नें जाना है

    By प्रमोद सोनवानी
    December 10, 2022
  • चाँद पर पानी

    चाँद पर पानी

    By श्याम नारायण श्रीवास्तव
    February 25, 2018
  • एक समय पश्चात्

    By श्याम नारायण श्रीवास्तव
    February 26, 2018
  • बसंत

    बसंत

    By गणेश कछवाहा
    February 25, 2018

    Sahitya Vatika Gallery

      Follow us

      • Home
      • About Us
      • Disclaimer
      • Privacy Policy
      • Terms & Conditions
      • Contact Us