मेहन्दी लगानें से पहले

कुछ निशानी दे अब जानें से पहले ,
चुन ले कुछ यादें भूल जानें से पहले ।
कैसे जियेंगे कुछ तदबीर बता जा ,
जी भर देख ले तस्वीर जलानें से पहले ।।1।।
तुझे भुलाना इतना आसान नहीं लगता ।
सोंच ले तू भी हाथ छुड़ाने से पहले ।।2।।
गिरे आँसू तो जमीं बंजर न बन जाये ।
पी जा अश्क आँसू गिर जानें के पहले ।।3।।
रंग गहरा हो जाये गोरे हाथों में मेरी ।
हाथों को देख मेहन्दी लगानें से पहले ।।4।।
Click to rate this post!
[Total: 1 Average: 5]













