श्रम करें हम

श्रम करें कुछ श्रम करें हम ,
तन में नव उल्लास भरें ।
श्रम तेज से मन पुलकित हो ,
ऐसा कुछ प्रयास करें ।।
एक साथ मिल श्रम करनें से ,
कठिन काम पल में हो जाता ।
जैसे थोड़ा सा आश्वासन ,
ऊर्जा असीमित भर देता ।।
यही श्रेष्ठ श्रम की शक्ति से,
आलस्य प्रमाद का नाश करें ।
श्रम तेज से मन पुलकित हो,
ऐसा कुछ प्रयास करें ।।1।।
एकत्व शक्ति से मिलकर सच में,
श्रम की शक्ति बढ़ जायेगी ।
धरती पर एकता की भावना,
बगर-बगर बगरायेगी ।।
इसीलिए एकत्व श्रम से ,
जन मानस का दुःख हरें ।
श्रम तेज से मन पुलकित हो,
ऐसा कुछ प्रयास करें ।।2।।
Click to rate this post!
[Total: 1 Average: 5]












