साहित्य वाटिका

Top Menu

  • प्रोफाइल बनाइये
  • अपनी रचना भेजिए
  • अपनी रचना अपलोड करिए

Main Menu

  • होम
  • कविता
  • कहानी
  • साहित्य
    • रपट
    • गज़ल
    • गीत
    • छंद
    • दोहे
    • लघु कथा
  • समीक्षा
    • पत्रिका समीक्षा
    • पुस्तक समीक्षा
  • लेख
    • आलेख
    • ललित निबंध
    • संस्मरण
    • साक्षात्कार
    • गाँव की चौपाल से
    • धरोहर/विरासत
    • पौराणिक ग्रंथों से
    • यात्रा वृतांत
    • रेखा चित्र
    • रिपोर्ताज
  • हास्य/व्यंग
  • चौपाल
    • विचार विमर्श
    • सुचना पट
  • पत्रिका
  • सम्पादकीय
  • संपर्क करें
  • प्रोफाइल बनाइये
  • अपनी रचना भेजिए
  • अपनी रचना अपलोड करिए

साहित्य वाटिका

साहित्य वाटिका

  • होम
  • कविता
    • पेड़

      आओ कुछ पेड़ लगायें

      December 3, 2022
      0
    • पढ़ते रहो पाठ प्रेम का

      पढ़ते रहो पाठ प्रेम का

      December 3, 2022
      0
    • आओ हाथ बढ़ाये

      आओ हाथ बढ़ाये

      February 5, 2022
      0
    • बेटी बचावा बेटी पढ़ावा

      बेटी बचावा, बेटी पढ़ावा

      February 5, 2022
      0
    • Writing

      क्या लिखूं,कैसे लिखूं ?

      April 27, 2020
      0
    • जीत लें हम

      जीत लें हम, जंग हारी

      April 27, 2020
      0
    • मन की बात

      मन की बात कोई ना समझे

      April 27, 2020
      0
    • अब तो हर शख्स को

      अब तो हर शख्स को

      April 27, 2020
      0
    • हार गया मन

      हार गया मन,जीते-जीते

      April 27, 2020
      0
  • कहानी
    • चिठ्ठी

      माँ के नाम की चिठ्ठी

      April 14, 2022
      0
    • अपनी–अपनी संतुष्टि

      अपनी–अपनी संतुष्टि

      April 11, 2020
      0
    • आँधी

      आँधी

      February 18, 2018
      0
    • बच्चा

      बच्चा

      February 18, 2018
      0
    • उसके हिस्से की धूप

      उसके हिस्से की धूप

      February 5, 2018
      0
  • साहित्य
    • एक और द्रोणाचार्य

      एक और द्रोणाचार्य

      December 9, 2022
      0
    • माँ

      माँ का हृदय

      December 8, 2022
      0
    • सार्थकता

      सार्थकता

      December 7, 2022
      0
    • सीख

      सीख

      December 5, 2022
      0
    • फ्रेंड रिक्वेस्ट

      फ्रेंड रिक्वेस्ट

      December 4, 2022
      0
    • आठवाँ वचन

      आठवाँ वचन

      December 4, 2022
      0
    • रानी अवंतीबाई

      स्वतंत्रता प्राप्ति में महिलाओं का योगदान -रानी अवंतीबाई जी

      December 3, 2022
      0
    • पेड़

      आओ कुछ पेड़ लगायें

      December 3, 2022
      0
    • पढ़ते रहो पाठ प्रेम का

      पढ़ते रहो पाठ प्रेम का

      December 3, 2022
      0
    • रपट
    • गज़ल
    • गीत
    • छंद
    • दोहे
    • लघु कथा
  • समीक्षा
    • पत्रिका समीक्षा
    • पुस्तक समीक्षा
  • लेख
    • रानी अवंतीबाई

      स्वतंत्रता प्राप्ति में महिलाओं का योगदान -रानी अवंतीबाई जी

      December 3, 2022
      0
    • इस्पात उद्योग

      इस्पात उद्योग के सन्दर्भ में तकनीकी अनुशासन – क्यों और कैसे

      September 14, 2022
      0
    • आलू

      जिंदगी में आलू और आलू सी जिंदगी

      September 10, 2022
      0
    • गुरु घासीदास

      संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास

      April 17, 2022
      0
    • शकुन्तला सिरोठिया

      बाल साहित्य व लोरी गीत की सशक्त हस्ताक्षर शकुन्तला सिरोठिया जी

      February 5, 2022
      0
    • शकुन्तला सिरोठिया

      लता ललित बहु भांति सुहाई

      April 15, 2020
      0
    • शकुन्तला सिरोठिया

      इतिहास के पन्नों से लुप्त होते साहित्यकार : बन्दे अली फातमी

      October 28, 2019
      0
    • शकुन्तला सिरोठिया

      चिन्ताओं से घिरा बाल साहित्य

      February 18, 2018
      0
    • टीवी के आगे बच्चा

      टीवी के आगे बच्चा

      February 18, 2018
      0
    • आलेख
    • ललित निबंध
    • संस्मरण
    • साक्षात्कार
    • गाँव की चौपाल से
    • धरोहर/विरासत
    • पौराणिक ग्रंथों से
    • यात्रा वृतांत
    • रेखा चित्र
    • रिपोर्ताज
  • हास्य/व्यंग
    • आलू

      जिंदगी में आलू और आलू सी जिंदगी

      September 10, 2022
      0
    • फीलिंग का टाइमिंग

      फीलिंग का टाइमिंग......

      February 10, 2018
      0
    • पकौड़ा जर्नलिस्ट

      पकौड़ा जर्नलिस्ट

      February 5, 2018
      0
  • चौपाल
    • विचार विमर्श
    • सुचना पट
  • पत्रिका
  • सम्पादकीय
  • संपर्क करें
कहानी
Home›साहित्य›कहानी›माँ के नाम की चिठ्ठी

माँ के नाम की चिठ्ठी

By श्याम नारायण श्रीवास्तव
April 14, 2022
516
0
Share:
चिठ्ठी

प्रत्येक शनिवार दोपहर में वह पत्र पेटिका का ताला खोलता है | उसमें से पत्रों को बाहर निकालता है | एक-एक करके सबको पढ़ता है | सर्व प्रथम एक रजिस्टर में पत्र लिखने वालों का नाम अंकित करता है | फिर उसके नीचे संक्षिप्त में उनकी समस्यायों को | जिसमें यह लिखा होता है कि याचक देवी माँ से क्या कहना चाहता है | फिर वह सारे पत्रों को इस प्रकार फाड़ता है जैसे कोई रद्दी कागज के टुकड़े को फाड़ता है | या फिर जैसे कोई विद्यार्थी कापी के उस पन्ने को निकालकर फाड़ देता है जिसमें लिखते समय कुछ गलतियाँ हो जाती हैं | और फाड़कर एक कोने में फेंक देता है या फिर डस्टविन में डाल देता है | जिसे सुबह कचरे वाला उठा कर ले जायेगा |

पंडित अविराम शास्त्री याचक द्वारा लिखे गये उन पत्रों को फाड़ता तो है रद्दी कागज की तरह , लेकिन उन्हें यों ही नहीं फेंकता | शाम को जब थोड़ा अँधेरा होने लगता है तो मन्दिर के पास वाले पीपल के पेड़ के पास जाता है | जो उस बड़े तालाब के एक किनारे पर है | तालाब के दो तरफ पक्के घाट बने हैं | भक्त लोग वहाँ जाकर हाथ – पैर धुलते हैं | और मन्दिर में देवी दर्शन को निकल जाते हैं | दिन में कितने लोग तो उन घाटों पर स्नान करते भी दिख जाते हैं | पीपल के पेड़ के आस पास कोई घाट नहीं है | लोग कहते हैं इधर तालाब बहुत गहरा है | यहाँ कोई गहरा कुण्ड है | इस डर से भी कोई उधर नहीं जाता | कुछ लोग यह भी कहते हैं कि इसी कुंड से देवी माँ की वह मूर्ति निकली थी जो मन्दिर में स्थापित है |

अविराम शास्त्री उसी कुण्ड के पास जाता है | फाड़े हुए सारे पत्रों को इस प्रकार फेंकता है जैसे कोई कूड़ा करकट फेंकता है | बड़बड़ाता भी है | पता नहीं कैसे–कैसे लोग हैं | भला देवी जी को पत्र लिखने से किसी समस्या का निराकरण होता है | अरे कर्म करो कर्म – काहिलो | जाओ तुम्हारी समस्या गई कुंड में | अब देवी जी ही बेड़ा पार लगाएंगी और हंसता हुआ वापस आ जाता है | उसे पत्रों को पढ़ने व फाड़कर फेकने में बड़ा मजा आता है | लेकिन रजिस्टर में लिखना बहुत अजीब सा लगता है |

किन्तु क्या करे , बाबा ने जो कहा है | तो पत्रों को रजिस्टर में चढ़ाना ही पड़ेगा | लिहाजा वह कुछ पत्रों को नाम और समस्या के साथ रजिस्टर में चढ़ा भी देता है | और अधिकतर यों ही फाड़कर फेंक देता है | हालाँकि बाबा को यही पता है कि अविराम पत्र पेटिका में आये सारे पत्र रजिस्टर में अंकित करता है |

इस मंदिर के देवी माँ के प्रति लोगों में अटूट विश्वास है | सबसे बड़ी बात तो ये है कि लोगों में यह भी एक धारणा दूर-दूर तक प्रचलित है कि इस मन्दिर में देवी माँ के नाम चिट्ठी लिख देने से समस्या का निराकरण हो जाता है | लेकिन अविराम शास्त्री में ये विश्वास अभी तक जागृत न हुआ था | लिहाजा वह सारे पत्रों को रजिस्टर में अंकित नहीं करता | कुछ पत्रों को तो यों ही पढ़कर फाड़ देता है | जैसे कोई विद्यार्थी परीक्षा में पास होने के लिए देवी जी से याचना करता है या फिर प्रेमी-प्रेमिका के पत्रों को भी वह बड़े चाव से पढता है | फिर उन्हें रजिस्टर पर बिना अंकित किये ही फाड़ कर फेंक देता है |

फाड़ते समय कुछ न कुछ बोलता रहता है, “बस अब देवी जी को और कोई काम नहीं बचा है | तुम्हारी जगह परीक्षा में बैठ जाएँगी और तुम उत्तीर्ण  हो जाओगे | तुमको तो पढने-लिखने की कोई आवश्यकता है नहीं | और इनको देखो अपने प्रेमिका से शादी करनी है | अरे तो करो न भाई | उसमें देवी जी को क्या करना है | क्या चाहते हो देवी जी दोनों घर वालों के बीच बैठ कर पंचायत करें | छोटी-छोटी समस्या भी देवी जी के सिर पर डालकर ये लोग ऐसे चले जाते हैं जैसे देवी जी हमेशा इन्हीं के लिए फुरसत से बैठी रहती हैं | तुम्हारे घर में भी तो एक माँ है | कभी उससे भी बात करो | पिताजी से बात करो | जिसने तुमको पाल- पोषकर इतना बड़ा बनाया है | ऐसे याचकों के प्रार्थना पत्र वह रजिस्टर में कभी नोट नहीं करता और फाड़ कर फेंक देता है |

उसने अन्य मन्दिरों में भी लोगों को लाल कपड़े में नारियल बांधकर लटकाते देखा है | कहीं – कहीं तो धागा बांधते भी देखा है | लोगों का मानना है इससे मन्नत पूरी हो जाती है | लेकिन वह इन सब को हमेशा आडंबर ही मानता रहा | कभी – कभी उसे लगता है जितनी समस्या रजिस्टर में नोट हो जाएगी | उन सबको देवी जी को देखना ही पड़ेगा | देवी जी को और भी तो बहुत कार्य रहता होगा | लिहाजा जैसे मंत्री या नेता के पर्सनल असिस्टेंट आधी समस्यायों को मंत्री तक पहुँचने ही नहीं देते | वैसे ही अविराम शास्त्री चयन करता है कि कौन से पत्र देवी जी के लिए रजिस्टर में चढाने हैं या फिर कौन से नहीं |

विश्वास तो उसे उन पत्रों पर भी नहीं होता , जिसे उसने रजिस्टर पर चढ़ाया है कि देवी जी कुछ करेंगी | लेकिन बाबा का आदेश है कि पत्रों को रजिस्टर में चढ़ा कर कुण्ड की ओर प्रवाहित कर दो | तो पालन करना ही है | बाबा यानी बड़े पुजारी जी | पुजारी जी को देवी माँ पर अटूट विश्वास है | उनके सपने में प्राय: देवी जी आती हैं | सरल हृदय के पुजारी जी किसी को भी निराश नहीं करते | वे जितनी देर तक मन्दिर में रहते हैं | भक्तों से कहते रहते हैं , “निराश मत होना , माता जी सबका भला करेंगी | बहुत कष्ट है तो देवी माँ को लिख कर दे दो , समय आने पर माता सब कार्य पूर्ण करती हैं |”

किन्तु अविराम शास्त्री जबसे यहाँ आया है | उसके भीतर अभी तक पूर्ण विश्वास नहीं जगा | उसका जीवन एक बहुरुपिया सा हो गया है | वह सुबह चार बजे उठकर दैनिक क्रिया से निवृत हो , नहा धोकर मन्दिर पहुँच जाता है और अपने कार्यों में जुट जाता है | जैसे कल के चढ़े हुए पुष्पों को हटाना | चढ़ावे में आये फल मिष्ठान को एक किनारे रखना | माँ की मूर्ति के आसपास सफाई करना | पानी का पाइप लेकर मन्दिर प्रांगण की सफाई करना | यहाँ तक कि माँ का श्रृंगार आदि सूर्योदय तक पूर्ण कर देना | फिर तालाब के एक ओर बने बड़े हाल में जाकर कुछ कसरत योगासन आदि करना |

तब तक बाहर सफाई वाला भी आकर झाड़ू लगा जाता है | इस बीच पूर्व की ओर से सुबह-सुबह जब सूर्य की किरणें मन्दिर का निरीक्षण करने पहुँचती हैं तो उन्हें पूरा का पूरा मन्दिर प्रांगण चमकता हुआ दिखाई पड़ता है | फिर तो वे भास्कर की सुनहरी रश्मियाँ भी माँ के चरणों को स्पर्श कर अपनी दिन चर्या में लग जाती हैं | इधर साढ़े छह बजते-बजते अविराम के बाबा जी नहा धोकर मन्दिर में प्रवेश करते हैं | तब तक भक्तों का आगमन भी प्रारम्भ हो जाता है | फिर शुरू होती है सुबह सात बजे की आरती और मन्दिर से अविराम शास्त्री का कार्य समाप्त |

घर आकर वह फल आदि के साथ जलपान ग्रहण करता है | फिर एक घंटे विश्राम | नौ बजे पैंट – शर्ट पहन कर कालेज जाना | तीन बजे तक वापस आकर भोजन और आराम |  पांच बजे भगवा रंग की धोती – कुर्ता , कन्धे पर गमछा | जिस दिन सफ़ेद धोती पहनता है उस दिन पीले कुर्ते के साथ सफ़ेद गमछा | माथे पर लम्बा सा तिलक | एक बड़े मन्दिर के पुजारी की वेशभूषा में तैयार होता है | यों भी गजब का आकर्षक चेहरा लगता है उसका | शरीर का गठन भी बहुत अच्छा है | प्रथम दृष्टया तो कोई भी सम्मोहित हो जाय | दिन में एक से तीन मन्दिर बंद रहता है | तीन बजे बड़े पुजारी जी फिर वापस आ जाते हैं | पांच बजे अविराम शास्त्री सज धज कर मन्दिर पहुंचता है और बड़े पुजारी जी को अवकाश देता है | जो अब सात बजे सायं काल की आरती के ठीक पहले वापस आयेंगे | तब-तक माँ के भक्तों को प्रसाद देना , चढ़ावा लेना पं अविराम शास्त्री की जिम्मेदारी होती है |

आरती से पहले शाम साढ़े छह बजे बड़े पुजारी जी के वापस आते ही वह तेजी से भागता है | घर पहुंचकर जल्दी – जल्दी ऐसे कपड़े उतारता है जैसे नाट्य मंच के पीछे नेपथ्य में कलाकार अपने वस्त्रों को परिवर्तित करते हैं और किरदार के अनुसार दूसरा वस्त्र धारण करते हैं | वैसे ही वह धोती – कुर्ता उतार कर एक किनारे रखता है | बाहर जाकर हाथ – मुंह धुलता है | जींस – टी शर्ट पहनता है और मोटर साईकिल से पहुच जाता है कम्प्यूटर की कोचिंग में | नौ बजे तक लौटना | रात्रि भोजन , कुछ देर पाठ्यक्रम की पुस्तकें पढ़ना | कालेज में पढाये गये विषयों का अध्ययन करना और ग्यारह बजे तक सो जाना | क्योंकि उसे फिर सुबह चार बजे उठकर अपनी दिन चर्या में लगना होता है |

विगत दो वर्षों से यही दिनचर्या है उसकी | दरअसल अविराम शास्त्री एक छोटे से शहर जौनपुर का निवासी है | उसके पिता डा रमा शंकर शास्त्री एक डिग्री कालेज में संस्कृत के प्रोफेसर हैं | अविराम का एक भाई और है , साथ में दो बहन भी | वे सभी जौनपुर में ही माता-पिता के साथ रहते हैं | बारहवीं पास करने के बाद अविराम ने मेडिकल क्षेत्र में जाने के लिए परीक्षा दी | किन्तु असफल होने पर उसे बाबा ने अपने पास बुला लिया | यह एक बड़ा शहर है | यहीं से वह आगे की पढाई व मेडिकल लाइन की तैयारी भी कर रहा है | लेकिन बाबा के साथ है और वे मन्दिर के पुजारी हैं तो उसे बाबा का सहयोग तो करना ही पड़ेगा | बाबा भी उसे मन्दिर में न लगाते | लेकिन अविराम को मन्दिर का कार्य देना उनकी मज़बूरी थी |

घटना बहुत पुरानी है | अविराम के बाबा गाँव से पुरी दर्शन को गये थे | वापस आते समय इस शहर में अपने गाँव के एक परिचित से मिलने के लिए रुक गये | शाम को इसी मन्दिर में भगवती जागरण था | अविराम के बाबा भी पहुँच गये | वे बहुत अच्छा कीर्तन गाते थे | लिहाजा उस जागरण में उन्होंने भी देवी जागरण के गीत गाये | इस बहाने मन्दिर के पुजारी से उनकी जान पहचान बढ़ गई | धीरे – धीरे पता चला वहां के पुजारी तो फ़ैजाबाद में उनकी बुआ के गाँव के हैं | बस अब अविराम के बाबा ने यहाँ रहने का मन बना लिया | गाँव में भी वे पूजा-पाठ ही करते थे | अब वे इस मन्दिर में पुजारी जी के साथ रहने लगे | पुजारी जी को भी आराम हो गया कि कोई अपना परिचित साथ रहने लगा |

दो तीन महीने में वे जब पुरी से घर नहीं पहुंचे तो लोगों को चिंता हुई | उस समय मोबाईल फोन का जमाना तो था नहीं | फिर कई महीनों बाद एक चिट्ठी से घर तक खबर पहुंची कि अब वे घर नहीं जायेंगे और यहीं मन्दिर में रहेंगे | मन्दिर में रहते हुए वे घर में मनी आर्डर भी भेजने लगे | लड़का संस्कृत से परास्नातक व पीएचडी करके एक कालेज में पढ़ाने लगा | साल में एकाध बार वे अपने गाँव भी जाते थे | लड़का नौकरी करने लगा तो उसकी शादी कर दी | फिर इसी बीच पंडित जी की धर्मपत्नी अर्थात अविराम की दादी भी यहाँ आ गई | और इधर फ़ैजाबाद वाले पुजारी भी नहीं रहे तो ये ही यहाँ के मुख्य पुजारी हो गये |

अब तो यहाँ रहते तीस साल से अधिक हो गया | इनके सहायक में दो तीन पंडित भी आये लेकिन वे अधिक दिन नहीं टिके | पंडित जी को अपने विरासत की चिंता भी होने लगी थी | इधर जब से मोबाईल फोन का जमाना आया तो आये दिन पंडित जी की घर पर बातें होने लगीं | इन्हीं बातों में उन्होंने अपने बड़े बेटे से अविराम को यहाँ रहने की बात कह दी और अविराम यहाँ आ गया | जल्द ही बाबा ने उसे मन्दिर के नियम व दिनचर्या को समझा दिया | जिसे अविराम बखूबी निभाता है | दो वर्ष हो गये अब उसे मन्दिर के कार्यों में मजा भी आने लगा | मन्दिर में आने वाली कीर्तन मंडली के साथ वह हारमोनियम और ढोलक भी बजाना सीख गया था | गले में तो जैसे आवाज का जादू भरा हो | नवरात्रि में गजब का कीर्तन गाता है | एक डायरी में उसने जाने कितने भक्ति गीत लिख रखे हैं |

परन्तु विज्ञान का छात्र अविराम अवसर मिलने पर तमाम रूढ़ियों व अन्धविश्वास के विपक्ष में प्राय: खड़ा दिखाई देता है | मन्दिर ही नहीं उसे अन्य धर्मों के भी तमाम देवालय व  तीर्थ के पण्डे , पुजारी , मौलाना व पादरी सबके चेहरे एक जैसे लगते हैं | सब याचक की विवशता का लाभ उठाते हैं | धर्म का भय दिखाकर अपना धंधा चलाते हैं | बलि प्रथा का तो अविराम प्रबल विरोधी है |

ऐसे ही बहुत सी प्राचीन मान्यताओं , लोककथाओं को भी वह नहीं मानता | यही कारण है पत्र को पढ़कर रजिस्टर में चढ़ाना उसे बिलकुल पसंद न था | न ही उसका सपना ही मन्दिर का स्थाई पुजारी बनने का है | उसे तो डाक्टर बनना है | लेकिन बाबा के साथ रहने का तात्पर्य है | मन्दिर के साथ जुड़ना | मन्दिर से जुड़े सारे कार्यों के साथ वह प्रत्येक शनिवार को पत्र पेटिका खोलता है और पत्रों को पढ़ता है | जो समझ में आया उसे रजिस्टर में चढ़ा भी देता है | और फिर पत्रों को फाड़ कर तालाब में फेक देता है | शनिवार को उसे कम्प्यूटर की क्लास में नहीं जाना होता है | इसलिए शाम को पर्याप्त समय रहता है |

पिछले सप्ताह सोमवार को एक आदमी अपनी पत्नी के साथ आया और अविराम शास्त्री से बोला , “ महराज ये पांच किलो लड्डू माँ के दरबार में चढ़ाकर सबको बाँट दीजिये | बड़ी कृपा है देवी माँ की | मेरी चिट्ठी को माँ ने पढ़ लिया | मैं कई साल से परेशान था | तीन ही महीने में मेरे बेटे की नौकरी भी लग गई और बिटिया की शादी भी तय हो गई | उसकी ख़ुशी देखकर अविराम ने जजमान से नाम पूछा और प्रसाद चढ़ा दिया | उन लोगों के जाने बाद उसने धीरे से रजिस्टर खोला | सचमुच उस आदमी का नाम तीन महीने पहले रजिस्टर में चढ़ा था | इस तरह का जब कोई भक्त देवी माँ के दर्शन को आता और कहता कि माँ ने मेरी चिट्ठी पढ़ ली है | तो उस दिन अविराम को अचानक देवी माँ के प्रति एक अजीब सा विश्वास जागृत हो जाता | और उस दिन अविराम तय करता कि अब वह भी एक चिट्ठी लिखेगा , अपने डाक्टर बनने के लिए | लेकिन फिर ऐसे ही रह जाता |

धीरे – धीरे काफी समय हो गया | कई घटनाएँ मन्दिर में घटती रहीं रहीं किन्तु पं अविराम शास्त्री ने अपने विषय में देवी जी को कभी कोई चिट्ठी नहीं लिखी | किन्तु आज रात अविराम ने देवी जी को चिट्ठी लिखी | हे देवी माँ आपके कमलवत चरणों में बारम्बार वंदन है | माँ मेरी चिठ्ठी को भी एक बार अवश्य पढ़ना | मैं एक डाक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहता हूँ | पत्र में और भी अनुनय विनय करते हुए उसने एक लम्बा सा पत्र लिखकर कुर्ते की जेब  में डाल दिया | यह तय कर कि कल सुबह जब मन्दिर जाएगा तो इस पत्र को रजिस्टर में नोट करके कुण्ड में प्रवाहित कर देगा | सुबह वह पत्र ले जाना भूल गया | तीन बजे गया तो पत्र लेकर गया | उस दिन अमावस्या की तिथि और सोमवार का दिन होने के कारण भक्तों की काफी भीड़ थी | बाबा के हटते ही वह भक्तों को प्रसाद देने , माथे पर तिलक लगाने और चढ़ावा लेने में व्यस्त हो गया |

पांच बजे के लगभग जब भीड़ कम हुई तो मन्दिर के निकट किसी आदमी के सुबकने की आवाज उसके कानों में पड़ी | वह मन्दिर से बाहर आया तो सचमुच एक आदमी मन्दिर की दीवार के सहारे बैठा सुबक रहा था | चेहरे को दोनों हाथों से छिपा कर बैठा था | अविराम उसके सामने धीरे से बैठ गया | कंधे पर हाथ रखते हुए पूछा , “क्या हो गया भाई ?” आवाज सुनकर वह आदमी तेजी से रोने लगा | कुछ पल अविराम उसे आश्चर्य चकित सा देखता रहा |

फिर पूछा , “ क्या हो गया भाई ? रो क्यों रहे हो ?”

उसने कहा , “ लगता है माई ने हमारी चिट्ठी नहीं पढ़ी |”

“ पढ़ेंगी …. अवश्य पढ़ेंगी | माँ के घर देर है मगर अंधेर नहीं है | देखना तुम्हारी भी चिट्ठी माँ पढ़ेंगी |”

“ अब कब पढ़ेंगी ? अब तो मैं अनाथ हो गया |”

“ अरे ! इतना निराश मत हो भाई , माँ के रहते कोई अनाथ नहीं हो सकता |”

“ सात दिन पहले मेरे पिता जी का स्वर्गवास हो गया | हर अमावस्या को देवी माँ से बोलता था | नहीं सुना देवी जी ने | दो बार चिट्ठी भी लिखी थी |”

“ आपका क्या नाम है ? क्या हुआ था पिता जी को ?” अविराम ने जानना चाहा |

“ मेरा नाम धनाराम है | मेरे पिता जी दारु बहुत पीते थे | किडनी ख़राब हो गयी थी उनकी | बहुत दवा किया | कुछ लाभ नहीं हुआ | माँ को चिट्ठी भी लिखी | लगता है माई ने मेरी चिट्ठी नहीं पढ़ी | पंडित जी मैं तो अनाथ हो गया |” वह फिर रोने लगा |

देखो धनाराम यही तो जीवन है | किसी को मृत्यु के बारे में कुछ ज्ञात नहीं है | इस नश्वर संसार में किसी न किसी दिन सबकी मृत्यु होनी है | इसका तो नाम ही मृत्युलोक है | वह मन्दिर के अन्य पुजारियों की तरह उपदेश देने लगा | फिर कहा , “चलो उठो | हाथ मुंह धुलकर माँ का प्रसाद लो | तुम्हारा और पिता जी का साथ इतने ही दिन का था |” बहुत समझा बुझाकर पं अविराम शास्त्री ने उसे चुप कराया | प्रसाद खिलाया और घर भेज दिया |

धनाराम के जाते ही पं अविराम ने आलमारी से पहले वह रजिस्टर निकाला | एक तरफ से कई महीनों का विवरण चेक कर लिया | धनाराम का नाम तो कहीं था ही नहीं | फिर कैसे धनाराम कह रहा था | माँ को चिट्ठी लिखी थी | अब वह सोचने लगा कहीं उसने यों ही तो फाड़ कर नहीं फेंक दी उसकी चिट्ठी | अविराम को नाम तो नहीं याद आ रहा है | लेकिन यह याद आ रहा था कि कुछ माह पूर्व एक शराबी के विषय में माँ के नाम चिट्ठी तो आई थी | जिसे उसने यह कह कर फाड़ दिया था कि बाप दारू पीता है तो इसमें देवी माँ क्या करें , अपने बाप को समझाओ |

धनाराम को गये बहुत देर हो चुकी थी | शाम होते ही अविराम के बाबा भी आ गये थे | आरती का समय हो गया था | लेकिन आज अविराम का मन नहीं लग रहा था | वह घर आ गया किन्तु कम्प्यूटर कोचिंग में नहीं गया | पता नहीं क्यों आज वह जैसे एक अपराधबोध के तले दबा जा रहा था | उसे लगा यदि उसने धनाराम की चिट्ठी रजिस्टर में चढ़ाई होती तो दिखा देता | देखो तुम्हारी भी चिट्ठी माँ के समक्ष प्रस्तुत की गई थी | फिर सोचता है चिट्ठी दर्ज हो जाने पर हो सकता है माँ सुन ही लेती | जैसे बहुत लोग आकर बोलते हैं माँ ने मेरी चिट्ठी पढ़ ली |

उस रात उसे बहुत देर तक नींद नहीं आई | इसी उहापोह में जागता रहा कि क्या सचमुच देवी माँ रजिस्टर में लिखे पत्रों को पढ़तीं हैं ? लेकिन ऐसे कैसे हो सकता है ? नहीं – नहीं ये सब महज संयोग ही है | उसे नीद नहीं आ रही थी | फिर अचानक उठा | देवी माँ के नाम लिखी चिट्ठी को कुर्ते की जेब से निकाला | सावधानी पूर्वक धीरे – धीरे पढ़ा | वह बहुत सतर्कता से निरीक्षण कर रहा था कि माँ के नाम लिखी चिट्ठी में कहीं कोई त्रुटि तो नहीं है | दो बार पूरा पत्र पढ़कर अचानक फाड़ दिया | जैसे वह अनावश्यक समझे जाने वाले चिट्ठियों को फाड़ता है | साथ में बोलता है , डाक्टर तो मैं बन कर दिखा दूंगा |

Click to rate this post!
[Total: 8 Average: 5]
Previous Article

कूटनीति

Next Article

मायने

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • बच्चा
    कहानी

    बच्चा

    February 18, 2018
    By चित्रेश
  • उसके हिस्से की धूप
    कहानी

    उसके हिस्से की धूप

    February 5, 2018
    By कमल कपूर
  • आँधी
    कहानी

    आँधी

    February 18, 2018
    By चित्रेश
  • अपनी–अपनी संतुष्टि
    कहानी

    अपनी–अपनी संतुष्टि

    April 11, 2020
    By श्याम नारायण श्रीवास्तव

Leave a reply Cancel reply

  • जीवन की अंतरवीणा
    कविता

    जीवन की अंतरवीणा

  • तारे
    बाल गीत

    आसमान के तारे

  • निंदिया
    बाल गीत

    निंदिया रानी आ जा री

Ad SPACE

साहित्य वाटिका से जुड़िये

  • Followers
  • Likes
  • Followers

Ad SPACE 2

Latest Articles

  • बाल गीत

    अब तो पढ़नें जाना है

    ध्यान लगाकर पढ़ना है , हमको आगे बढ़ना है । गाँव-गाँव में जा-जाकर , ज्ञान का दीप जलाना है ।।1।। जहाँ कहीं भी मिले अंधेरा , उसको दूर भगाना है। ...
  • लघु कथा

    एक और द्रोणाचार्य

    चिन्मय आज एक बड़ी प्राइवेट कंपनी में असिस्टेंट सी.ई.ओ.के पद के लिए इंटरव्यू देने आया था। अभी वो रिसेप्शन हॉल में बैठने ही वाला था कि किसी ने उसे उसके ...
  • लघु कथा

    माँ का हृदय

    जब से होश संभाला है तब से माँ ने मुझे कुछ न कुछ दिया है।प्यार- ममता तो वे मुझ पर लुटाती ही हैं।छोटा था तो वे मेरे हाथ में चॉकलेट-टॉफी ...
  • लघु कथा

    सार्थकता

    अचार से उसने सूखी रोटी जैसे-तैसे खाई और उठ गई। आज एक सप्ताह हो गए उसके पति को दौरे पर गए हुए। वह प्रतिदिन सुबह-शाम दो-चार रोटियां बेमन से बना ...
  • बाल गीत

    भैया देखो रोबोट

    भैया देखो है यह रोबोट , जादू गजब दिखाता है। बटन दबाओ तो वह झटपट , करतब अपना दिखलाता है ।।1।। इधर-उधर वह घूम-घूमकर , काम निरंतर करता है । ...
  • लघु कथा

    सीख

    उदास सा चीकू आसमान में कलरव करते हुए पक्षियों को उड़ता देख रहा था। पास बैठी मां घर के हिसाब-किताब में लगी हुईं थी। उड़ते हुए पक्षी आपस में किल्लोल ...
  • लघु कथा

    फ्रेंड रिक्वेस्ट

    कुछ मित्र आपस में बैठ  कर बातें कर रहे थे।  बात मित्रता पर हो रही थी।       पहले  मित्र ने कहा,”भई, मेँ तो जब किसी से  काम निकालना ...
  • लघु कथा

    आठवाँ वचन

    वर-वधू विवाह की रस्म निभा रहे थे।एक दूसरे को सात वचन दे रहे थे कि तभी वधू की बूढ़ी दादी ने कहा-“देखो बच्चों सात वचन के बाद एकआठवाँ वचन भी ...
  • बाल गीत

    निंदिया रानी आ जा री

    ओ मेरी निंदिया रानी , चुपके से तू आ जा री । मीठे सपनों में खो जाऊँ , ऐसी नींद सुला जा री ।।1।। खोकर मैं सपनों में सचमुच , ...
  • ललित निबंध

    स्वतंत्रता प्राप्ति में महिलाओं का योगदान -रानी अवंतीबाई जी

    रानी अवंतीबाई भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वीरांगना थीं। 1857 की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंतीबाई रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थी। 1857 ...
  • कविता

    आओ कुछ पेड़ लगायें

    छोड़ो सब बेकार की बातें,आओ अब कुछ पेड़ लगायें। छाया होगी,फूल खिलेंगें,फल आयेंगे सब मिल खायें।। अपनी सीमा उतनी ही है,दूजे की हो शुरू जहां से। हम-तुम समझें पहले इसको,फिर ...
  • कविता

    पढ़ते रहो पाठ प्रेम का

    दो मिला तो तीन को छोड़ा,तीन मिला तो दो को। छोड़ा-छोड़ी क्यों करते हो?गलत है इसको रोको।। चार मिला तो तीन को छोड़ा,पांच मिला तो चार। सबसे प्रेम से मिलना ...
  • लघु कथा

    आज की जरूरत

    “अरे!क्या हुआ?तेरे कपड़े कैसे फट गए?” घबरा कर मम्मी ने नीतू से पूछा।       नीतू ने रोते हुए कहा-“मम्मी, अभी डांस क्लास से आ रही थी कि रास्ते ...
  • लघु कथा

    वो कमरा

    “माँ जी दिख नहीं रही हैं? कहीं गई हैं क्या?” राकेश के अभिन्न मित्र प्रशांत ने राकेश से पूछा। “हां यार,वो क्या है कि घर छोटा पड़ रहा था तो ...
  • रपट

    त्रिलोचन को जाकर देखा मैंने उनके गाँव में

    त्रिलोचन जी के गाँव की ओर- पूर्व योजना के अनुसार उस दिन सुबह-सुबह सुलतानपुर से पहले मैं जासापारा गया । मुलाकात का समय रात में ही तय हो गया था ...
  • आलेख

    इस्पात उद्योग के सन्दर्भ में तकनीकी अनुशासन – क्यों और कैसे

    जीवन में निरंतर प्रगति हेतु अनुशासन एक सशक्त यंत्र है | चाहें तो इसे आप मन्त्र भी कह सकते हैं | अध्यात्म की भाषा में बात की जाय तो अनुशासन ...
  • हास्य/व्यंग

    जिंदगी में आलू और आलू सी जिंदगी

    आलू को सब्जियों का राजा माना जाता है,अब खुद ही देख लो कभी आलू-टमाटर तो कभी आलू-गोभी तो कभी आलू-परवल तो कभी और कुछ। मतलब जिंदगी में हर तरफ आलू ...
  • आलेख

    संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास

    छत्तीसगढ़ के ऐसे सन्त व सतनाम  के अलख जगाने वाले गुरु घासीदास जी का जन्म 18 दिसंबर सन1756 ई. को ग्राम गिरौदपुरी, जिला बलौदाबाजार में हुआ था। पिता महंगूदास व ...
  • लघु कथा

    मायने

    दो साथी एक रेस्टोरेंट में गये | पहले डोसा खाया , फिर दो लस्सी मंगाई | एक साथी अभी लस्सी पीना शुरू ही किया था कि उसे गिलास में एक ...
  • कहानी

    माँ के नाम की चिठ्ठी

    प्रत्येक शनिवार दोपहर में वह पत्र पेटिका का ताला खोलता है | उसमें से पत्रों को बाहर निकालता है | एक-एक करके सबको पढ़ता है | सर्व प्रथम एक रजिस्टर ...
  • लघु कथा

    कूटनीति

    दोपहर का समय था | एक दुकानदार के पास उसका साथी दूसरा दुकानदार भी बैठा था | दूसरे की दूकान उसकी दूकान से थोड़ी दूर पर थी | गर्मी का ...
  • लघु कथा

    सर्वश्रेष्ठ धर्म

    चार अलग – अलग धर्मों के लोग अपने – अपने धर्म गुरुओं से शिक्षा लेकर कई वर्षों पश्चात् पुनः एक स्थान पर आकर मिले | चारों उत्सुक थे कि बाकियों ...
  • लघु कथा

    झूठे मुखौटे

    कई वर्षों बाद दो ‘दोस्त’ आपस में मिले। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और सुख – दुःख की बातें की। फिर एक ने पूछा, “तुम्हारे मुखौटे का क्या ...
  • लघु कथा

    डर

    “उसके मानसिक रोग का उपचार हो गया।” चिकित्सक ने प्रसन्नता से केस फाइल में यह लिखा और प्रारंभ से पढ़ने लगा। दंगों के बाद उसे दो रंगों से डर लगने ...
  • कविता

    आओ हाथ बढ़ाये

    ऊँच-नीच, जाति-धर्म, भेदभाव को पाटें । दिल दुनिया का जीतें, प्यार, मुहब्बत बाटें।। भाई-चारा, चैन-अमन, और हो खुशी की बातें। न राह में हो सन्नाटे, और कभी न बोयें काटें।। ...

Ads

Sahitya Vatika- 'साहित्य वाटिका' हिंदी साहित्य में रची जा रही कहानी, कविता, लेख, गीत, गजल, लघुकथा, रिपोतार्ज, संस्मरण, समीक्षा, कॉमिक्स जैसी विधाओं की वाटिका है

About us

  • Sahitya Vatika
  • sahityavatika.com@gmail.com
  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • पढ़नें जाना है

    अब तो पढ़नें जाना है

    By प्रमोद सोनवानी
    December 10, 2022
  • एक और द्रोणाचार्य

    एक और द्रोणाचार्य

    By डॉ.शैल चन्द्रा
    December 9, 2022
  • माँ

    माँ का हृदय

    By डॉ.शैल चन्द्रा
    December 8, 2022
  • सार्थकता

    सार्थकता

    By डॉ.शैल चन्द्रा
    December 7, 2022
  • पढ़नें जाना है

    अब तो पढ़नें जाना है

    By प्रमोद सोनवानी
    December 10, 2022
  • चाँद पर पानी

    चाँद पर पानी

    By श्याम नारायण श्रीवास्तव
    February 25, 2018
  • एक समय पश्चात्

    By श्याम नारायण श्रीवास्तव
    February 26, 2018
  • बसंत

    बसंत

    By गणेश कछवाहा
    February 25, 2018

    Sahitya Vatika Gallery

      Follow us

      • Home
      • About Us
      • Disclaimer
      • Privacy Policy
      • Terms & Conditions
      • Contact Us