साहित्य वाटिका

Top Menu

  • प्रोफाइल बनाइये
  • अपनी रचना भेजिए
  • अपनी रचना अपलोड करिए

Main Menu

  • होम
  • कविता
  • कहानी
  • साहित्य
    • रपट
    • गज़ल
    • गीत
    • छंद
    • दोहे
    • लघु कथा
  • समीक्षा
    • पत्रिका समीक्षा
    • पुस्तक समीक्षा
  • लेख
    • आलेख
    • ललित निबंध
    • संस्मरण
    • साक्षात्कार
    • गाँव की चौपाल से
    • धरोहर/विरासत
    • पौराणिक ग्रंथों से
    • यात्रा वृतांत
    • रेखा चित्र
    • रिपोर्ताज
  • हास्य/व्यंग
  • चौपाल
    • विचार विमर्श
    • सुचना पट
  • पत्रिका
  • सम्पादकीय
  • संपर्क करें
  • प्रोफाइल बनाइये
  • अपनी रचना भेजिए
  • अपनी रचना अपलोड करिए

साहित्य वाटिका

साहित्य वाटिका

  • होम
  • कविता
    • पेड़

      आओ कुछ पेड़ लगायें

      December 3, 2022
      0
    • पढ़ते रहो पाठ प्रेम का

      पढ़ते रहो पाठ प्रेम का

      December 3, 2022
      0
    • आओ हाथ बढ़ाये

      आओ हाथ बढ़ाये

      February 5, 2022
      0
    • बेटी बचावा बेटी पढ़ावा

      बेटी बचावा, बेटी पढ़ावा

      February 5, 2022
      0
    • Writing

      क्या लिखूं,कैसे लिखूं ?

      April 27, 2020
      0
    • जीत लें हम

      जीत लें हम, जंग हारी

      April 27, 2020
      0
    • मन की बात

      मन की बात कोई ना समझे

      April 27, 2020
      0
    • अब तो हर शख्स को

      अब तो हर शख्स को

      April 27, 2020
      0
    • हार गया मन

      हार गया मन,जीते-जीते

      April 27, 2020
      0
  • कहानी
    • चिठ्ठी

      माँ के नाम की चिठ्ठी

      April 14, 2022
      0
    • अपनी–अपनी संतुष्टि

      अपनी–अपनी संतुष्टि

      April 11, 2020
      0
    • आँधी

      आँधी

      February 18, 2018
      0
    • बच्चा

      बच्चा

      February 18, 2018
      0
    • उसके हिस्से की धूप

      उसके हिस्से की धूप

      February 5, 2018
      0
  • साहित्य
    • एक और द्रोणाचार्य

      एक और द्रोणाचार्य

      December 9, 2022
      0
    • माँ

      माँ का हृदय

      December 8, 2022
      0
    • सार्थकता

      सार्थकता

      December 7, 2022
      0
    • सीख

      सीख

      December 5, 2022
      0
    • फ्रेंड रिक्वेस्ट

      फ्रेंड रिक्वेस्ट

      December 4, 2022
      0
    • आठवाँ वचन

      आठवाँ वचन

      December 4, 2022
      0
    • रानी अवंतीबाई

      स्वतंत्रता प्राप्ति में महिलाओं का योगदान -रानी अवंतीबाई जी

      December 3, 2022
      0
    • पेड़

      आओ कुछ पेड़ लगायें

      December 3, 2022
      0
    • पढ़ते रहो पाठ प्रेम का

      पढ़ते रहो पाठ प्रेम का

      December 3, 2022
      0
    • रपट
    • गज़ल
    • गीत
    • छंद
    • दोहे
    • लघु कथा
  • समीक्षा
    • पत्रिका समीक्षा
    • पुस्तक समीक्षा
  • लेख
    • रानी अवंतीबाई

      स्वतंत्रता प्राप्ति में महिलाओं का योगदान -रानी अवंतीबाई जी

      December 3, 2022
      0
    • इस्पात उद्योग

      इस्पात उद्योग के सन्दर्भ में तकनीकी अनुशासन – क्यों और कैसे

      September 14, 2022
      0
    • आलू

      जिंदगी में आलू और आलू सी जिंदगी

      September 10, 2022
      0
    • गुरु घासीदास

      संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास

      April 17, 2022
      0
    • शकुन्तला सिरोठिया

      बाल साहित्य व लोरी गीत की सशक्त हस्ताक्षर शकुन्तला सिरोठिया जी

      February 5, 2022
      0
    • शकुन्तला सिरोठिया

      लता ललित बहु भांति सुहाई

      April 15, 2020
      0
    • शकुन्तला सिरोठिया

      इतिहास के पन्नों से लुप्त होते साहित्यकार : बन्दे अली फातमी

      October 28, 2019
      0
    • शकुन्तला सिरोठिया

      चिन्ताओं से घिरा बाल साहित्य

      February 18, 2018
      0
    • टीवी के आगे बच्चा

      टीवी के आगे बच्चा

      February 18, 2018
      0
    • आलेख
    • ललित निबंध
    • संस्मरण
    • साक्षात्कार
    • गाँव की चौपाल से
    • धरोहर/विरासत
    • पौराणिक ग्रंथों से
    • यात्रा वृतांत
    • रेखा चित्र
    • रिपोर्ताज
  • हास्य/व्यंग
    • आलू

      जिंदगी में आलू और आलू सी जिंदगी

      September 10, 2022
      0
    • फीलिंग का टाइमिंग

      फीलिंग का टाइमिंग......

      February 10, 2018
      0
    • पकौड़ा जर्नलिस्ट

      पकौड़ा जर्नलिस्ट

      February 5, 2018
      0
  • चौपाल
    • विचार विमर्श
    • सुचना पट
  • पत्रिका
  • सम्पादकीय
  • संपर्क करें
पुस्तक समीक्षा
Home›समीक्षा›पुस्तक समीक्षा›पुस्तक समीक्षा: ‘सन्देह के दायरे’ (कहानी संग्रह)

पुस्तक समीक्षा: ‘सन्देह के दायरे’ (कहानी संग्रह)

By डॉ जयशंकर शुक्ल
April 12, 2020
287
0
Share:

‘सन्देह के दायरे’ डॉ. जयशंकर शुक्ल द्वारा लिखित कुल चार कहानी संग्रहों बेबसी, सन्देह के दायरे, भरोसे की आँच, तथा आँगन की धूप में से एक उकृष्ट रोचक एवं पठनीय कहानीसंग्रह है | यह डॉ. शुक्ल की द्वितीय रचना है | इस कहानी संग्रह में समाज के विभिन्न अनछुए पहलुओं पर आधारित बड़ी हीं गहनता एवं मार्मिकता के साथ कुल दस कहानियों का समावेश किया गया है | यह संग्रह कहानी तत्त्वों की दृष्टि से भी अत्यन्त ओत-प्रोत एवं उच्च पराकाष्ठा को स्पर्श करने वाली है | लेखक की सहजता, सरलता, एवं व्यावहारिकता के साथ हीं साथ रोचक भाषा इस अनुपम संग्रह की प्रत्येक कहानी को दिलचस्प बना देती है |इस संग्रह में लेखक ने कई विषय क्षेत्रों को समेटने की सफल कोशिश की है | प्रत्येक कहानी के उद्देश्य, कथावस्तु, पात्रों का चरित्र-चित्रण, कथोपकथन, देशकाल अथवा वातावरण तथा भाषा शैली स्पष्ट, सुन्दर एवं सुव्यवस्थित है । संवाद शैली इतनी प्रभावात्मक है कि इस संग्रह को यदि एक बार पढ़ना शुरू किया जाये तो पूरा पढ़े बिना खुद को रोका नहीं जा सकता | निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि समाज तथा समाज के विभिन्न पहलुओं एवं सामाजिक समस्याओं पर लिखी गई कहानियाँ अनायास रूप में हीं दिल को स्पर्श कर हीं जाती है | इस संग्रह की प्रकृति भी कुछ इसी कोटि की है | बेबस मानव मन यह सोचने को मजबूर हो जाता है, कि इतने समृद्ध कहे जाने वाले समाज में कुछ चींजे अभी भी ज्यों कि त्यों है | व्यक्तिगत, सामाजिक, स्थानीय एवं राष्ट्रीय जैसे विभिन्न स्तरों पर कई मुद्दों को छूती, छेड़ती और खंगालती ये कहानियां अपने आप में भव्य एवं लाजवाब हैं | यह संग्रह शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक एवं वैश्विक इत्यादि विभिन्न मुद्दों को स्पर्श करने वाली तथा मानव मस्तिष्क को अमूर्त्त चिन्तन करने हेतु उन्मुक्त करने वाली है |

संग्रह की शीर्षक कहानी ‘सन्देह के दायरे’ यथा नाम तथा रूप में धन्य है | इस कहानी के अन्तर्गत कहानीकार डॉ. शुक्ल ने जो अनुपम छटा बिखेरी है, वह शायद हीं कहीं अन्यत्र देखने को मिले | इस कहानी में शालू का चरित्र दिव्यता एवं भव्यता को समेटे हुए है | किन्तु फिर भी उसकी बस एक छोटी सी गलती भाई एवं बेटे तुल्य अमित को भोग विलासिता के प्रति उन्मुक्त एवं मदहोश बना देती है | हालांकि इस घटना से जहाँ एक ओर शालू की सुन्दरता का पता चलता है, तो वहीं दूसरी ओर कहानीकार ने शामली के चरित्र के माध्यम से स्त्रियों को हर क्षण सतर्क रहने का सन्देश भी प्रेषित किया है | शामली कहती है कि ‘देह का आकर्षण अच्छे-अच्छे ऋषि मुनियों की तपस्या भंग कर देता है और तुम तो 11-12 वर्ष के लड़के के सामने हीं नग्न हो बैठी |’ तब इसके प्रत्युत्तर में शालू कहती है कि ‘तो क्या वो अपनी जवानी का प्रदर्शन मुझपे करेगा, अपनी माँ समान बड़ी बहन पर |’ हालांकि इस रूप में शालू के चरित्र का भी कोई कमजोर पक्ष दृष्टिगोचर नहीं होता |

संग्रह की पहली कहानी ‘परिवर्तन’ के माध्यम से कहानीकार ने समाज के पिताओं को यह सन्देश दिया है कि उन्हें अपने बच्चों के साथ सख्त रवैये को नहीं अपनाना चाहिए | क्योंकि इस कहानी में एक पिता की वजह से हीं घर में प्रायः अशान्ति बनी रहती है, क्लेश का माहौल चारो तरफ व्याप्त रहता है | परिणाम स्वरुप बेटे और बहू ने सूरत जाने का निश्चय कर लिया और वे वहीं पर बस गये, लेकिन पिताजी के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ | कहानीकार डॉ. शुक्ल के अनूठे संग्रह की अगली कहानी ‘अनुभव’ भी एक अलग हीं रूप में अनुभव प्रदान करती है | इस कहानी में लालू एवं कालू के रूप में एक अन्धे एवं एक कुबड़े की दोस्ती का बखूबी चित्रण किया गया है | इतना हीं नहीं दोस्ती के उतार-चढ़ाव की झलक भी यहाँ देखने को मिल जाती है | कहानीकार ने दोस्ती में कहीं लालच को तो कहीं पश्चाताप् को जबरजस्त रूपों में वर्णित किया है |

संग्रह की अगली कहानी ‘नातेदार’ देश काल एवं वातावरण का स्पष्ट ज्ञान कराने वाली है | कहानी के पात्र दिव्यांश की जेब से पर्स एवं पैसों का  रेलवे स्टेशन से गहरी नींद में गायब होना, विषम परिस्थिति का उत्पन्न होना, पास में सिर्फ सोलह रूपये का बच पाना, चलती ट्रेन में पैन्ट्री कार मैनेजर का मदद करना तथा दिव्यांश की बेटी को देखने के रूप में पैन्ट्री कार मैनेजर का हीं आना इत्यादि अपने आप में एक अलग हीं प्रकार का दृष्टि प्रदान करता है | तभी तो मैनेजर कहता है कि ‘भई कुदरत का भी जवाब नहीं आज हमने जिनकी मदद की दो घंटे बाद हीं उनके साथ रिश्ते की डोर भी बध गई | संग्रह की अगली कहानी ‘देशभक्ति’ भी एक अलग हीं रूप में देशभक्ति का दर्शन कराने वाली है | इस कहानी में इंस्पेक्टर राठौर कहानी के दो अन्य पात्रों रमेश एवं सुरेश से यह बताता है कि राज नगर क्षेत्र में नकली नोटों का कारोबार फ़ैल रहा है | मुझे कुछ सुराग चाहिए | परिणाम स्वरुप देशभक्त रमेश तथा सुरेश ने अपनी चतुराई एवं बहादुरी से नकली नोट छापने वालों को गिरफ्तार करवाया |

संग्रह की अगली कहानी ‘नादानी’ एक नए मुकाम पर ले जाने वाली है | इसमें डॉ. शुक्ल ने यह बताया है कि ‘इज्जत के लिए समाज का मध्यवर्गीय तबका कुछ भी करने को तैयार रहता है | वह अपने सम्मान, प्रतिष्ठा व इज्जत को अपनी औलाद से भी बड़ा मानने लगता है | परिणाम यह होता है कि मिथ्या आडम्बर हमें हमारे खून के रिश्तों का खून करने तक को मजबूर कर देते हैं | हम हमारे बच्चों को जितना नहीं समझ पा रहे हैं, उतना हीं हमारे बच्चे भी हमें हमारी भावनाओं को समझने में असफल सिद्ध हो रहे हैं |’ संग्रह की अगली कहानी ‘अतीत’ भी अपने आप में एक दार्शनिक दृष्टिकोण समेटे हुए हैं | कहानी का पिता मनोहर लाल अपने पुत्र सुशांत के प्रति कुछ ज्यादा ही हद तक आगे बढ़कर गलती पर गलती करता चला आता है | परिणाम स्वरुप सुशांत का हृदय इस तरह टूट जाता है, कि वह अपने पिता से तन, मन एवं धन से हमेशा-हमेशा के लिए सारे रिश्ते नाते तोड़ देता है | यद्यपि बीस वर्ष के बाद मनोहर लाल को अपने लिए गये निर्णय पर बहुत हीं पछतावा होता है, लेकिन फिर भी सुशांत वापस मुड़कर पीछे पिता की ओर कभी नहीं लौटता |

संग्रह की अगली कहानी ‘अधूरी-सीख’ भी अपने आप में एक नई कहानी एवं एक पूरी सीख है | इस कहानी में कहानीकार ने यह बताया है कि ‘हमारे देश में व्यक्ति पूजा एक संक्रामक बीमारी है | आँख बंद करके किसी भी बात पर विश्वास कर लेना हमारा स्वभाव बन गया है | यह उसी तरह है जैसा चाहे अनचाहे सलाह देना लोगो की आदत बन चुकी है | बाबाओं पर भरोसा करना हमारे समाज की कुरीति बन चुकी है | संग्रह की अगली कहानी ‘बदचलन’ भी हमारे समाज में उभर रही एक नई कुरीति का दर्शन कराती है | जिसमें एक पति अपने व्यवसाय की प्रगति हेतु न केवल एक उच्च घराने की लड़की के साथ प्रेम विवाह करता है, अपितु उसे पर पुरुष के सामने परोसने हेतु हमेशा तैयार बैठा हुआ होता है | इतना हीं नहीं एक पति के रूप में अविनाश अपने पत्नी की तारीफ कम्पनी के मालिक के सामने बस इस उद्देश्य से करता है कि ताकि कम्पनी का मालिक उसकी पत्नी के प्रति आकर्षित हो सके | एक दो बार तो वह सफल भी हो जाता है | यहीं कारण है कि आलोक वर्मा भी अंजली के प्रति आकर्षित हो जाता है | संग्रह की अगली एवं अन्तिम कहानी ‘योगदान’ भी एक नए क्षितिज का दर्शन कराने वाली है | इसमें कहानीकार डॉ. शुक्ल ने एक बेबस और लाचार पिता के जीवन संघर्षो को वर्णित किया है | कहानी के पात्र रामसेवक की बेटी अंजू सफलता की आखिरी दहलीज पर पहुँचने के बाद भी भ्रष्टाचार एवं अपने पिता के अपमान के कारण आत्महत्या कर लेती है | निश्चित रूप से वह कोई कमजोर हृदय वाली महिला नहीं थी | अन्ततोगत्वा बस यही कहा जा सकता है कि ‘खा गया उसे इस देश का सिस्टम |’

निष्कर्ष-

हालांकि यदि दुनियाँ की नजर से देखा जाये तो यह संग्रह मुझे उसी दिन प्राप्त हो गई थी, जिस दिन कि यह मेरे हाथ में आई थी | लेकिन सही मायने में यदि विचार किया जाये तो यह संग्रह मुझे उस दिन प्राप्त हुई जिस दिन कि मैंने इस संग्रह के अन्तिम पृष्ठ का पारायण किया | वास्तव में डॉ. शुक्ल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के विषय में यह कहा जा सकता है कि “छायावादी कवि जयशंकर प्रसाद के बारे में हमें तो बहुत कुछ नहीं पता है, लेकिन डॉ. शुक्ल के बारे में हमें बहुत कुछ पता है | किन्तु अफ़सोस तो इस बात का होता है कि इतना सब कुछ पता होने के बाद भी व्यक्ति अनिर्वचनीय हीं रह जाता है | उसे यह नहीं समझ में आता कि डॉ. शुक्ल के बारे में क्या कुछ कहा जाये और क्या कुछ शेष रखा जाये | विभिन्न पुरस्कारों एवं सम्मानों की कड़ी के रूप में तो ये खान हीं हैं |”

रंजय कुमार पटेल (शोधार्थी)

(शिक्षा विद्यापीठ)

महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय

वर्धा, महाराष्ट्र |

Email: ranjaykumarbhu@gmail.com

Click to rate this post!
[Total: 1 Average: 5]
Previous Article

समाज के अतीत व वर्तमान को उजागर ...

Next Article

नहले पर दहला

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • नाटक
    पुस्तक समीक्षा

    वर्तमान सन्दर्भों में समाज के पथ प्रदर्शक हैं ये सभी नाटक

    April 12, 2020
    By श्याम नारायण श्रीवास्तव
  • पुस्तक समीक्षा

    देश विभाजन और विस्थापना का दर्द

    April 12, 2020
    By श्याम नारायण श्रीवास्तव
  • नि:शब्द
    पुस्तक समीक्षा

    पारिवारिक संवेदनाओं को उजागर करती हैं नि:शब्द की कहानियां

    February 5, 2018
    By श्याम नारायण श्रीवास्तव
  • पुस्तक समीक्षा

    समाज के हर पहलू को स्पर्श करती हैं ‘काव्य तरंग’ संग्रह की कवितायेँ

    April 12, 2020
    By श्याम नारायण श्रीवास्तव

Leave a reply Cancel reply

  • आलेख

    इतिहास के पन्नों से लुप्त होते साहित्यकार : बन्दे अली फातमी

  • मायने
    लघु कथा

    मायने

  • फिर मिलेंगे कहीं
    गज़ल

    फिर मिलेंगे कहीं

Ad SPACE

साहित्य वाटिका से जुड़िये

  • Followers
  • Likes
  • Followers

Ad SPACE 2

Latest Articles

  • बाल गीत

    अब तो पढ़नें जाना है

    ध्यान लगाकर पढ़ना है , हमको आगे बढ़ना है । गाँव-गाँव में जा-जाकर , ज्ञान का दीप जलाना है ।।1।। जहाँ कहीं भी मिले अंधेरा , उसको दूर भगाना है। ...
  • लघु कथा

    एक और द्रोणाचार्य

    चिन्मय आज एक बड़ी प्राइवेट कंपनी में असिस्टेंट सी.ई.ओ.के पद के लिए इंटरव्यू देने आया था। अभी वो रिसेप्शन हॉल में बैठने ही वाला था कि किसी ने उसे उसके ...
  • लघु कथा

    माँ का हृदय

    जब से होश संभाला है तब से माँ ने मुझे कुछ न कुछ दिया है।प्यार- ममता तो वे मुझ पर लुटाती ही हैं।छोटा था तो वे मेरे हाथ में चॉकलेट-टॉफी ...
  • लघु कथा

    सार्थकता

    अचार से उसने सूखी रोटी जैसे-तैसे खाई और उठ गई। आज एक सप्ताह हो गए उसके पति को दौरे पर गए हुए। वह प्रतिदिन सुबह-शाम दो-चार रोटियां बेमन से बना ...
  • बाल गीत

    भैया देखो रोबोट

    भैया देखो है यह रोबोट , जादू गजब दिखाता है। बटन दबाओ तो वह झटपट , करतब अपना दिखलाता है ।।1।। इधर-उधर वह घूम-घूमकर , काम निरंतर करता है । ...
  • लघु कथा

    सीख

    उदास सा चीकू आसमान में कलरव करते हुए पक्षियों को उड़ता देख रहा था। पास बैठी मां घर के हिसाब-किताब में लगी हुईं थी। उड़ते हुए पक्षी आपस में किल्लोल ...
  • लघु कथा

    फ्रेंड रिक्वेस्ट

    कुछ मित्र आपस में बैठ  कर बातें कर रहे थे।  बात मित्रता पर हो रही थी।       पहले  मित्र ने कहा,”भई, मेँ तो जब किसी से  काम निकालना ...
  • लघु कथा

    आठवाँ वचन

    वर-वधू विवाह की रस्म निभा रहे थे।एक दूसरे को सात वचन दे रहे थे कि तभी वधू की बूढ़ी दादी ने कहा-“देखो बच्चों सात वचन के बाद एकआठवाँ वचन भी ...
  • बाल गीत

    निंदिया रानी आ जा री

    ओ मेरी निंदिया रानी , चुपके से तू आ जा री । मीठे सपनों में खो जाऊँ , ऐसी नींद सुला जा री ।।1।। खोकर मैं सपनों में सचमुच , ...
  • ललित निबंध

    स्वतंत्रता प्राप्ति में महिलाओं का योगदान -रानी अवंतीबाई जी

    रानी अवंतीबाई भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वीरांगना थीं। 1857 की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंतीबाई रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थी। 1857 ...
  • कविता

    आओ कुछ पेड़ लगायें

    छोड़ो सब बेकार की बातें,आओ अब कुछ पेड़ लगायें। छाया होगी,फूल खिलेंगें,फल आयेंगे सब मिल खायें।। अपनी सीमा उतनी ही है,दूजे की हो शुरू जहां से। हम-तुम समझें पहले इसको,फिर ...
  • कविता

    पढ़ते रहो पाठ प्रेम का

    दो मिला तो तीन को छोड़ा,तीन मिला तो दो को। छोड़ा-छोड़ी क्यों करते हो?गलत है इसको रोको।। चार मिला तो तीन को छोड़ा,पांच मिला तो चार। सबसे प्रेम से मिलना ...
  • लघु कथा

    आज की जरूरत

    “अरे!क्या हुआ?तेरे कपड़े कैसे फट गए?” घबरा कर मम्मी ने नीतू से पूछा।       नीतू ने रोते हुए कहा-“मम्मी, अभी डांस क्लास से आ रही थी कि रास्ते ...
  • लघु कथा

    वो कमरा

    “माँ जी दिख नहीं रही हैं? कहीं गई हैं क्या?” राकेश के अभिन्न मित्र प्रशांत ने राकेश से पूछा। “हां यार,वो क्या है कि घर छोटा पड़ रहा था तो ...
  • रपट

    त्रिलोचन को जाकर देखा मैंने उनके गाँव में

    त्रिलोचन जी के गाँव की ओर- पूर्व योजना के अनुसार उस दिन सुबह-सुबह सुलतानपुर से पहले मैं जासापारा गया । मुलाकात का समय रात में ही तय हो गया था ...
  • आलेख

    इस्पात उद्योग के सन्दर्भ में तकनीकी अनुशासन – क्यों और कैसे

    जीवन में निरंतर प्रगति हेतु अनुशासन एक सशक्त यंत्र है | चाहें तो इसे आप मन्त्र भी कह सकते हैं | अध्यात्म की भाषा में बात की जाय तो अनुशासन ...
  • हास्य/व्यंग

    जिंदगी में आलू और आलू सी जिंदगी

    आलू को सब्जियों का राजा माना जाता है,अब खुद ही देख लो कभी आलू-टमाटर तो कभी आलू-गोभी तो कभी आलू-परवल तो कभी और कुछ। मतलब जिंदगी में हर तरफ आलू ...
  • आलेख

    संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास

    छत्तीसगढ़ के ऐसे सन्त व सतनाम  के अलख जगाने वाले गुरु घासीदास जी का जन्म 18 दिसंबर सन1756 ई. को ग्राम गिरौदपुरी, जिला बलौदाबाजार में हुआ था। पिता महंगूदास व ...
  • लघु कथा

    मायने

    दो साथी एक रेस्टोरेंट में गये | पहले डोसा खाया , फिर दो लस्सी मंगाई | एक साथी अभी लस्सी पीना शुरू ही किया था कि उसे गिलास में एक ...
  • कहानी

    माँ के नाम की चिठ्ठी

    प्रत्येक शनिवार दोपहर में वह पत्र पेटिका का ताला खोलता है | उसमें से पत्रों को बाहर निकालता है | एक-एक करके सबको पढ़ता है | सर्व प्रथम एक रजिस्टर ...
  • लघु कथा

    कूटनीति

    दोपहर का समय था | एक दुकानदार के पास उसका साथी दूसरा दुकानदार भी बैठा था | दूसरे की दूकान उसकी दूकान से थोड़ी दूर पर थी | गर्मी का ...
  • लघु कथा

    सर्वश्रेष्ठ धर्म

    चार अलग – अलग धर्मों के लोग अपने – अपने धर्म गुरुओं से शिक्षा लेकर कई वर्षों पश्चात् पुनः एक स्थान पर आकर मिले | चारों उत्सुक थे कि बाकियों ...
  • लघु कथा

    झूठे मुखौटे

    कई वर्षों बाद दो ‘दोस्त’ आपस में मिले। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और सुख – दुःख की बातें की। फिर एक ने पूछा, “तुम्हारे मुखौटे का क्या ...
  • लघु कथा

    डर

    “उसके मानसिक रोग का उपचार हो गया।” चिकित्सक ने प्रसन्नता से केस फाइल में यह लिखा और प्रारंभ से पढ़ने लगा। दंगों के बाद उसे दो रंगों से डर लगने ...
  • कविता

    आओ हाथ बढ़ाये

    ऊँच-नीच, जाति-धर्म, भेदभाव को पाटें । दिल दुनिया का जीतें, प्यार, मुहब्बत बाटें।। भाई-चारा, चैन-अमन, और हो खुशी की बातें। न राह में हो सन्नाटे, और कभी न बोयें काटें।। ...

Ads

Sahitya Vatika- 'साहित्य वाटिका' हिंदी साहित्य में रची जा रही कहानी, कविता, लेख, गीत, गजल, लघुकथा, रिपोतार्ज, संस्मरण, समीक्षा, कॉमिक्स जैसी विधाओं की वाटिका है

About us

  • Sahitya Vatika
  • sahityavatika.com@gmail.com
  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • पढ़नें जाना है

    अब तो पढ़नें जाना है

    By प्रमोद सोनवानी
    December 10, 2022
  • एक और द्रोणाचार्य

    एक और द्रोणाचार्य

    By डॉ.शैल चन्द्रा
    December 9, 2022
  • माँ

    माँ का हृदय

    By डॉ.शैल चन्द्रा
    December 8, 2022
  • सार्थकता

    सार्थकता

    By डॉ.शैल चन्द्रा
    December 7, 2022
  • पढ़नें जाना है

    अब तो पढ़नें जाना है

    By प्रमोद सोनवानी
    December 10, 2022
  • चाँद पर पानी

    चाँद पर पानी

    By श्याम नारायण श्रीवास्तव
    February 25, 2018
  • एक समय पश्चात्

    By श्याम नारायण श्रीवास्तव
    February 26, 2018
  • बसंत

    बसंत

    By गणेश कछवाहा
    February 25, 2018

    Sahitya Vatika Gallery

      Follow us

      • Home
      • About Us
      • Disclaimer
      • Privacy Policy
      • Terms & Conditions
      • Contact Us